करण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
करण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 जनवरी 2012

बिहारी ब्‍लागर बंगलौर में

पिछले तीन साल में तीसरी बार मुझे बंगलौर ट्राफिक को गाली देने का मन हुआ। शनिवार 21 जनवरी की शाम मैं मिलने जा रहा था बिहारी ब्‍लागर यानी सलिल वर्मा से और ट्राफिक था कि चींटी की चाल से खिसक रहा था। मैं बस में बैठा बस खीझ रहा था। वहां लालबाग में सलिल वर्मा और करण समस्‍तीपुरी मेरा इंतजार कर रहे थे।